बिहार के मुंगेर जिले में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लगातार नए क्षेत्रों में फैल रहा है। इससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरियारपुर इलाके में डायवर्सन डूब जाने से वहां आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई अन्य रास्ते भी बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।