बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े विवाद में कोर्ट ने बरी कर दिया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर पहली बार सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों के चलते ही उन्हें पहचान मिली।