कानपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन अलर्ट' नाम से एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत स्लीपर और लंबी दूरी की बसों की सख्त जांच की जा रही है। जांच में ड्राइवर और कंडक्टर के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन भी शामिल है। पुलिस ने बसों में लगे काले पर्दों को हटाने का निर्देश दिया है ताकि बस के अंदर की गतिविधियां बाहर से साफ तौर पर देखी जा सकें।