प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर वाराणसी से एक माह के सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जाएगी. 17 सितंबर को 250 बाइक्स पर सवार 500 बाइकर्स काशी से वडनगर तक यात्रा निकालेंगे. यात्रा से पहले ललिता घाट से गंगाजल लिया जाएगा, जिससे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे.