कर्नाटक में वंदे मातरम गीत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा विधायक एस.एन. चन्नबसप्पा ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की मौजूदगी में एक बार फिर इस बात पर नाराजगी जताई कि कार्यक्रम में वंदे मातरम के केवल दो अंतरे ही गाए गए। विधायक की इस आपत्ति के साथ ही राज्य में यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।