गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद यमदूत जीवात्मा को यमलोक ले जाते हैं. वहां आत्मा को उसके संपूर्ण जीवन का लेखा-जोखा दिखाया जाता है और उसके द्वारा जीवनकाल में किए गए पाप-पुण्यों का आकलन किया जाता है. गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि मृत्यु के 24 घंटे के भीतर जीवात्मा एक बार वापस अपने घर आती है, उसी स्थान पर जहां उसने अपने शरीर का त्याग किया था, और अपने परिवार के बीच रहती है.